8 साल से फरार 23 हजार रूपये का ईनामी आरोपी सुनिल को किया गिरफ्तार।
झाबुआ@डेस्क रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को स्थाई व फरारी वारंटीयो एवं अपराधो मे फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे श्रीमान थाना प्रभारी महोदय के नेतृत्व मे पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ के अप.क्र. 743/16 धारा 379 भादवि. अप.क्र. 483/18 धारा 380 भादवि. अप.क्र. 782/14.10.18 धारा 392 भादवि., अप.क्र. 747/08.10.18 धारा 394 भादवि अप.क्र. 800/22 धारा 392 भादवि. अप.क्र. 1284/22 धारा 392 भादवि. अप.क्र. 678/23 धारा 379 भादवि .मे फरार सुनिल पिता अमरसिंह देवल निवासी चौबारा थाना राजगढ जिला धार को दिनांक 19.03.2024 को पुलिस चौकी पारा थाना कोतवाली झाबुआ की टीम व्दारा गिरफ्तार किया गया।
सरहानीय कार्यः- उनि. ब्रिजेन्द्र छाबरिया चौकी प्रभारी पारा, सउनि शिवकुमार शर्मा, सउनि रमेश मिनावा, , आर. 42 अर्जुन, आर. 07 रवि, आर. 615 एलाम, आऱ. 688 जामसिंह, आऱ 430 श्याम सिंह, आर. 552 महेश सायबर सेल का रहा।