Uncategorized
ग्राम परवलिया में मनाया गया..गाय गौहरी का पर्व….मन्नत धारीयों को देखने हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल।
परवलिया@उमेश पाटीदार
दीपावली के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर गांव परवलिया में गाय गौहरी का पर्व बड़ी धूमधाम से बनाया गया। जिसमें मन्नत धारियों ने अपनी मन्नतें रखी थी जीस पर गाय गोरी के पर्व पर मन्नत धारी को गाय के नीचे लेट कर गायों को उनके ऊपर से गुजारा जाता है। जिस पर उनकी मन्नत पूरी मानी जाती है। सनातन संस्कृति के अनुसार माना है। की दीपावली कें पावन पर्व पर लोग मन्नत रखते हे जिसको पूरा करने के लिए उन्हें गाय गोहरी के दिन गायों के नीचे लेट कर मन्नत को पूरा करना होता है। यह परंपरा कई सालों से निभाई जा रही है जिसके चलते हर साल मन्नत धारी की संख्या बढ़ती जा रही है।