कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पेटलावद पहुंची, जिसमें हजारों नागरिकों व किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा…..भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं में हजारों करोड़ का घोटाला किया, महाकाल लोक तक को शिवराज सरकार ने नहीं छोड़ा – कांतिलाल भूरिया।
जन आक्रोश यात्रा की सभा में डॉ विक्रांत भूरिया भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहां की हमें केवल भाजपा से लड़ना है,आपस में नहीं।

मुकेश सिसोदिया✍️
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा झाबुआ विधानसभा के राणापुर से प्रारंभ होकर शनिवार देर शाम पेटलावद पहुंची जहां हजारों नागरिकों की भारी भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया। करीब 800 मोटरसाइकिलों और 150 से ज्यादा चार पहिया वाहनों के काफिले ने जन आक्रोश यात्रा के रथ के पीछे पुराना बस स्टैंड पर पहुँची। जहां एक विशाल आम सभा का आयोजन भी किया गया। पेटलावद विधायक वाल सिंह मेडा ने आम सभा को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण दिया । जिसमें विधायक ने सभी अतिथियों का एवं दुर दराज से आए कार्यकर्ताओं का एवं हजारों भीड़ का स्वागत किया , वही विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना होगा, इस बार मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने जा रही है, और 150 से अधिक सीटों से जीतकर कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे । हमें पेटलावद विधानसभा में मेहनत कर के प्रदेश के नेतृत्व को दिखाना है कि हम सब एक है ।
यात्रा का उद्देश्य बताया
जिसके बाद सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका ने सभा को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी, कि आखिर प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी ,
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का खजाना खाली है , नित्य कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता ग्रामीण किसानों को भ्रमित कर झूठी वाही वाही लूटने में मस्त है, प्रदेश का बंटाधार हो चुका है, किसानों की फैसले चौपट हो चुकी है, जिससे साफ जाहिर होता है भाजपा सरकार ग्रामीण किसानों व्यापारियों युवा बेरोजगारों कर्मचारी की हितेषी नहीं है ,पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है ,शीघ्र ही कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनने जा रही है, वही कांतिलाल भूरिया ने मध्य प्रदेश के विभिन्न योजनाओं में करोड़ों घोटालो का उल्लेख किया।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा की शिवराज सिंह किसानों की बर्बादी पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं, किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं लेकिन अपने आप को किसान पुत्र कहने वाले शिवराज सिंह चौहान उनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। आज युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहा है उनके रोजगार के लिए कोई अवसर मुहैया कराने में सरकार अक्षम साबित हुई है ,जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की जनता ने नकार दिया है ,आज प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा को ग्रामीण किसानों जनता युवा बेरोजगारों का आपार समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी , हमें पेटलावद विधानसभा में पूर्ण रूप से मेहनत कर विधायक वाल सिंह मेडा को फिर से एक बार विधायक बनाना है, और उन्होंने उपस्थित सभा से संकल्प लिया और एक नारा दिया की लड़ेंगे और जीतेंगे , वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमें केवल भाजपा से ही लड़ना है आपस में नहीं , इसलिए ध्यान रहे की कोई भी लालच या किसी के दबाव में नहीं आना है और हमें भाजपा से लड़कर जितना है।
इनकी मौजूदगी रही
जन आक्रोश यात्रा में जिले के प्रभारी पूर्व विधायक हमीद काजी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर हनुमंतसिंह , जिला महामंत्री अजय व्होरा, ठाकुर घनश्यामसिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मांगीलाल कांग, सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष अग्निनारायण सिंह, झकनावदा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चारण, विधायक प्रतिनिधि आईदान पटेल, शैलेन्द्र सिंह राठौर, मन्नालाल हामड़, सलीम शेख़, सुभाष मांडोत, जीवन ठाकुर, भरत मुलेवा, जावेद लोधी, चंदू राठौड़ ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश मुथा ने संचालन करते हुए जन आक्रोश यात्रा के उद्देश्य से ग्रामीण किसानों आमजन को अवगत कराया।