Uncategorized

लोकसभा चुनाव के लिए आलीराजपुर से हितेन्द्र शर्मा और जोबट से विशाल रावत बने विधानसभा प्रभारी, जयपाल खरत हिरालाल शर्मा को बनाया संयोजक।

अलीराजपुर@मनीष अरोडा

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस कड़ी में आलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह एवं लोकसभा के पूर्णकालिक शिवलाल पाटीदार व मप्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल के द्वारा आलीराजपुर विधानसभा के लिए हितेन्द्र शर्मा और जोबट विधानसभा के लिए विशाल रावत को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है साथ ही आलीराजपुर विधानसभा में जयपालसिंह खरत एवं जोबट विधानसभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिरालाल शर्मा को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×