Uncategorized

पहली बार निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, शम्भुमाता मन्दिर से जंगलेश्वर महादेव मन्दिर तक, जगह-जगह हुआ स्वागत।

थांदला@डेस्क रिपोर्ट

 

जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शम्भू माता मन्दिर से जंगलेश्वर महादेव मन्दिर तक पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 10 बजे से पद्मावती नदी के तट से शुरू हुई।कांवड़यात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। यात्रा में तीन झांकियां, DJ के साथ कांवड़ यात्रा ने करीब 11 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान करीब 05 से 06 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं और लोगों ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाओं ने केशरिया, पीले रंग की साड़ी पहनी जबकि पुरुषों को भगवा रंग के गमछे के अलावा कार्यकर्ता समिति की टी-शर्ट में नजर आए। जंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने हर रोज बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर महिला और पुरुष कांवड़ लेकर आ रहे हैं और पूरी आस्था और उत्साह के साथ यहां पर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र के इतिहास में पहली बार निकाली जाने वाली भव्य यात्रा में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की आन, बान और शान विधानसभा के युवा नेता कैलाश सेहलोत, खुना पारगी, धनसिंह भूरिया, पुनिया भूरिया, परु मूनिया, खीमा गंणावा, मोजीभूरिया, धर्मेंद्र ठाकुर,शंकर सिंह राठौड़, बबलू धुंध, भीमसिंह पाल, सुनील गरवाल, राजेश अहिर, दिलीप भाबोर, मोहनदास महाराज, हिरा अमलियार, रपिया गुड़िया, मुकेश भाई, सुभाष पलासिया, जामसिह डांगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×