परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज ने मिलकर निकाली शोभायात्रा,, प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित।
#JhabuaHulchul
कैमरा मैन आयुष पाटीदार के साथ आनंदीलाल सिसोदिया की रिपोर्ट
खवासा नगर में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण करवाया गया। जिसमें में महिलाएं व बच्चे शोभायात्रा में नाचते झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग राम मंदिर,पाटीदार मोहोला,गणेश मंदिर से होती हुई हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर से होती हुई शोभायात्रा नीम चौक से शंकर मंदिर पहुंचे जहां पर महाआरती कर प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित..
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के होनहार प्रतिभा का सम्मान शांतिलाल व्यास और सुशील व्यास के द्वारा किया गया।जिसमें कुमारी संस्कृति पिता कमलेश श्रोतिया ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 85% अंक प्राप्त किए वही अभिनव पिता मनीष व्यास ने 76% अंक प्राप्त किए और स्मृति संजय व्यास नगर की प्रथम एयर होस्टेस के रूप में चयनित की गई। उनको अभिनंदन पत्र और पारितोषिक भेंट किया गया। ब्राह्मण समाज के वरिष्ट महानुभावों विजय व्यास, सुश्री गिरिजा शर्मा, विमला व्यास, कैलाशचंद भट्ट, गट्टू लाल और प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, ओम प्रकाश दुबे, श्याम भाई श्रोत्रीय, आदि ने महानुभावों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संजय व्यास और अभय व्यास ने किया। और आभार श्री कमलेश श्रोत्रिया ने माना। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महिला मंडल में से ज्योति व्यास, यामिनी भट्ट, रोहिणी हंसा त्रिवेदी निकिता व्यास वंदना व्यास ने इस कार्यक्रम में गांव के सभी समाज के लोगों ने अपना-अपना सहयोग दिया।