श्री विष्णुपुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ की यज्ञ के साथ हुई पूर्णाहुति हुई।
![](/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230911-WA0019-780x470.jpg)
पेटलावद@दीपक मालवीय
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर लगातार पंाचवे वर्ष विष्णु महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। विष्णु महापुराण कथा का सोमवार को पूर्णाहुति हुई। जिसमें कथा का वाचन प्रथम पांच दिन पं. पंकज नरेंद्र नंदन दवे ने किया और अंतिम दो दिन पं.कृष्णकांत शुक्ला के द्वारा कथा का वाचन किया गया। कथा की पूर्णाहुति पर राठौड समाज अध्यक्ष नारायण राठौड और कथा व्यवस्थापक बाबूलाल राठौड सहित समाजजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर पंडितों द्वारा यज्ञ का आयोजन भी रखा गया। जिसमें समाजजनों ने आहुतियां देकर धर्म लाभ लिया।समाजजनों ने कथा व्यासपीठ पर विराजीत पं.कृष्णकांत शुक्ला और पं.आशुतोष शुक्ला का सम्मान किया। पुजारी और कथा व्यासपीठ पर विराजीत गुरूदेव का साफ बांध कर सम्मान किया। इसके साथ ही कथा की पूर्णाहुति पर महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया। समाजजनों ने कथा में सात दिन से उत्साह के साथ भाग लिया और धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। समापन अवसर पर जूलूस निकाल कर पुराण पोथी को आचार्य की घर तक विदा कर आए। जिसमें समाजजन उपस्थित रहे।