सोगंध राम की खाते हैं भारत को भव्य बनायेंगे :- संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा।

झाबुआ@डेस्क रिपोर्ट
आज भारतीय जनता पार्टी के बुथ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बेठक स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कि गई।उक्त महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, जिला अध्यक्ष,दव्य भानु भुरिया, प्रवीण सुराना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, दौलत भावसार,शेलेश दुबे, अजय पोरवाल,मंचासीन रहे सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना ने संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा का भाजपा के दुपट्टे से स्वागत किया।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा ने बुथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं जनपद, नगर पालिकाध्यक्षो की सामुहिक बैठक ली बैठक में संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पांच महत्वपूर्ण कार्य करने की प्रेरणा दी।प्रथम, कार्यकर्ताओं को बुथ की श्रेणी पता करना, दुसरा, एक बुथ की पांच दिवारो पर भाजपा का स्लोगन लेखन तीसरा, दुपहिया वाहन पर भाजपा का झंडा बुलंद करते हुए भ्रमण करना ,चौथा कार्य, हमारे गांव, शहर में धार्मिक कार्य करने वाले संत, पुजारी, आदि का आशीर्वाद प्राप्त करना, पांचवां,हम यदि हमारे देश को परम वैभव पर ले जाना चाहते हैं तो हमारे विचार परिवार के साथियों के कुशल क्षेम पुछकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना एवं उन्हें हमारे साथ जोड़ना, हारे हुए पंच, सरपंच, एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के साथ जोड़ना प्रत्येक पन्द्रह दिन में बुथ कमेटी की बैठक करना , मतदाता सूची को पन्ना प्रमुख तक पहुंचाने का कार्य करना शाशन की हितग्राहियों के लाभार्थीयो की सुचि बनाकर सम्पर्क करना तथा सोगंध राम की खाते हैं भारत को भव्य बनायेंगे के विषय पर कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को मोबाइल से सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया, संगीता पलासिया अर्चना राठोर अंजलि मोहनिया, रामेश्वर नायक,सुरसिह हटिला, अंकुर पाठक, लाला गाहरी ,सुरभान गुण्ढिया, भारत सिंह राठौर, सहित उन्निस,मंडलों के अध्यक्ष,३५६,बुथो के अध्यक्ष सहित नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद अध्यक्ष, सहित जिला पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही व्रहद बेठक का संचालन, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने एवं आभार जिला महामंत्री गोरव खण्डेलवाल ने व्यक्त किया तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं को अल्पाहार करवाया गया।