उत्तराखंड की चार धाम यात्रा कर सह कुशल लोटे तीर्थ यात्रियों का नगर वासियों ने किया स्वागत।

#JhabuaHulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
केदारनाथ ,बद्रीविशाल ,गंगोत्री यमुनोत्री चार धाम दर्शन कर तीर्थ यात्रियों का सारंगी पहुंचने पर नगर वासियों ने हार फूल पहनाकर स्वागत किया। सारंगी से चार धाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का एक दल करीब एक महीने से यात्रा पर गए हुए थे तीर्थ यात्रियों द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश , केदारनाथ, बद्री विशाल, यमुनोत्री ,गंगोत्री के दर्शन किये। यात्रा पर गए जगदीश चंद्र रजक ने संवाददाता को पूरी यात्रा का विवरण विस्तार पूर्वक बताया उत्तराखंड की चार धाम यात्रा काफी कठिन है ऋषिकेश से केदारनाथ ,बद्रीविशाल, गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहाड़ियों का रास्ता तय कर जाना पड़ता है पूरे रास्ते पर ऊंची ऊंची पहाड़ी रास्तों के बीच पहाड़ी गाड़ियों से जाना पड़ता है चारों धाम की यात्रा में यात्री साक्षात प्रभु के दर्शन कर लौटते हैं यात्रा संपूर्ण होने पर सारंगी पहुंचने पर खेड़ापति हनुमान जी के दर्शन किए यहां पर नगर वासियों ने एवं परिवार वालों ने मिलकर सभी तीर्थ यात्रियों का हार फूल पहनाकर स्वागत किया। नगर वासियों एवं नगर पत्रकार संघ ने स्वागत कर शुभ यात्रा की सभी तीर्थ यात्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।