Uncategorized

फुटतालाब में आसमान छूती दिखाई दी आस्थाएँ…….केसरिया झंडों के साथ गुजरात के कलाकारो ने किया गरबा पंडाल में नही बची जगह।

 

मेघनगर@मुकेश सोंलकी

फुटतालाब में नवरात्रि के चौथे दिन पंडाल छोटा पड़ गया l प्रदेश के भव्य और जन जन के प्रिय नवरात्रि महोत्व को देखने और भक्ति की पवित्र आभा को निहारने के लिएँ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में आस्था का सैलाब उमड रहा हैँ….नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन युवाओ का उत्साह और उनकी आस्थाएँ आसमान छूती दिखाई दी l प्रदेश के सबसे भव्य गरबा पंडाल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में बाहर से आये कलाकारों के साथ जिले के ग्रामीण अंचलों और नगरीय अंचलों से आए श्रद्धालुओं ने भी पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ गरबा खेला l श्रीकृष्ण के भजन

मैं ग्वाल गोकुल को तू ग्वालन गोकुल की नन्द में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के साथ गुजरात के पारंपिक गरबे जब माँ की महाआरती के बाद प्रारंभ हुए तो अलग अलग ग्रामीण अंचलों से फुटतालाब पहुँची मातृशक्ति के गरबा करते अंसख्य पदचिन्हों ने भक्ति की पावन धरा के पवित्र उत्सव को भक्ति के शीर्ष पर पहुँचा दिया l श्रेष्ठ गरबा और वेशभूषा के लिएँ प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी पप्पू भैया रिंकू भैया और पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्य हरिराम गिरधानी आनंदीलाल पडियार दिनेश बैरागी देवेंद्र जैन ने कपिल रास गरबा ग्रुप थांदला रोड को प्रोत्साहन पुरुस्कार दिया l आयोजन समिति के सदस्य जैकी जैन अर्चित सोनी हितेश चोरडिया हार्दिक कोठारी ने युवाओ की उपस्थिति की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक युवाओ से आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया l सनातन धर्म के प्रति युवाओ का उत्साह देखते ही बन रहा है केसरिया झंडों के साथ गुजरात के विक्की ग्रुप के गरबो की श्रद्धालुओ ने प्रशंसा की l

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!