Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
बामनिया@जीतेंद्र बैरागी
खेत पर मोटर चोरी की निगरानी करने पहुंचे सेमलिया सरपंच पति भुरु मैडा के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भुरु मैडा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खेत से उनकी पानी की मोटर चोरी हो गई थी। इसके बाद वे बीती रात खेत पर निगरानी के लिए पहुंचे थे। वहां गांव के ही तीन व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। उन्होंने उनसे वहां बैठने का कारण पूछा और पूर्व में हुई मोटर चोरी का हवाला दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने भुरु मैडा पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना की सूचना खवासा पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल सरपंच पति भुरु मैडा का ईलाज थांदला सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!