Uncategorized

नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 60 लाख से अधिक के 607 किलो गांजे के साथ खेप बरामद।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में झाबुआ पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। जिले के थाना थाना पेटलावद क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 607 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

थाना पेटलावद के अंतर्गत पुलिस चौकी सारंगी को मुखबिर से अहम सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हिम्मतगढ़ निवासी 50 वर्षीय गलिया पिता भेरू डामर के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी के मकान के पास स्थित मालवाला खेत में कपास व तुवर की फसल के बीच, माही नदी के पास स्थित तलाई वाले खेत में मक्के की कड़ब के नीचे और आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया।

जब्ती और कार्रवाई का विवरण

पेटलावद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1,512 गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 526.94 किलोग्राम है। जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹52,69,400 बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी गलिया पिता भेरू डामर (50 वर्ष, निवासी ग्राम हिम्मतगढ़, थाना पेटलावद) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि आठ दिन पूर्व भी ग्राम खेत में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति सबनानी एवं थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक दीपक राव देवरे, प्रहलादसिंह चुंडावत, सहायक उप निरीक्षक लाखनसिंह भाटी, शिवकुमार शर्मा और महेंद्रसिंह पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!