त्रिमूर्ति मां कालिका मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब।
भक्ति, आस्था और उत्साह के साथ गरबा पांडाल में देर रात तक थिरके श्रद्धालु।
थांदला@आयुष पाटीदार
नगर के त्रिमूर्ति मां कालिका मंदिर में त्रिमूर्ति मां कालिका मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति के रंग में रंगे गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गरबा महोत्सव के दौरान पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर युवक-युवतियों सहित महिलाओं और पुरुषों ने आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मां कालिका के जयकारों और गरबा की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।
त्रिमूर्ति मां कालिका मित्र मंडल के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा दिया। गरबा महोत्सव में उमड़े जनसैलाब से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


