बामनिया

बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग का वीडियो आया सामने, देखें सबसे पहले झाबुआ हलचल पर….

बामनिया@जीतू वैरागी

झाबुआ जिले के बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी में आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और संबंधित अमला मौके पर पहुंचा।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मुंबई से खाली होकर इंदौर के समीप मांगलिया जा रही थी। इसी दौरान बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

राहत की बात यह है कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

आग की घटना का वीडियो सबसे पहले झाबुआ हलचल पर देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!