Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
बामनिया

बामनिया में चिड़ियाघर ग्रुप के गणेश पंडाल में भक्ति और मस्ती का संगम, बच्चों ने डांस से जीता दिल, आज बड़े पर्दे पर होगी हनुमान अंश मूवी, 24 को विशाल खाटू श्याम भजन संध्या….

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

नगर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। पेटलावद रोड स्थित चिड़ियाघर ग्रुप, बामनिया द्वारा लगाए गए गणेश पांडाल में प्रतिदिन आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजकों द्वारा विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का मंच तैयार किया गया है।

गणेश पंडाल में पिछले दिनों से प्रतिदिन शाम को छोटे-छोटे बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कल शाम चिड़िया घर में डांस प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिल्मी और भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के मनमोहक डांस को देखकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों के लिए यह पल गर्व से भरा रहा। आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

*आज बड़े पर्दे पर दिखेगी हनुमान अंश मूवी*
चिड़ियाघर ग्रुप द्वारा आज पंडाल में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। आज रात चिड़िया घर में बड़े पर्दे पर हनुमान अंश मूवी का प्रसारण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह फिल्म विशेष रूप से भक्तों के लिए लगाई जा रही है, जिसमें हनुमान जी के अंश और उनकी लीलाओं को दिखाया गया है।
इस फिल्म को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बामनिया नगर के समस्त भक्त बड़ी संख्या में पंडाल में पहुंचेंगे। बड़े पर्दे और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि सभी भक्तों को थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। समिति के सदस्यों ने सभी नगरवासियों से आज शाम फिल्म देखने के लिए पंडाल में आने की अपील की है।

*24 तारीख को होगी विशाल खाटू श्याम भजन संध्या*
चिड़िया घर ग्रुप गणेश उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में आगामी 24 तारीख को पंडाल में विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस भजन संध्या में बाहर से प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो बाबा खाटू श्याम के भजनों से पूरी रात बामनिया को भक्तिमय बना देंगे।

भजन संध्या को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। भक्तों के बैठने और प्रसादी की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

चिड़ियाघर ग्रुप बामनिया के सभी युवा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से नगर में भक्ति के साथ-साथ सामाजिक समरसता और बच्चों की प्रतिभा को मंच देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!