Uncategorized

जल संरक्षण के संकल्प के साथ सेक्टर करवड की पांच ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित।

 

करवड़@सूरज गामड़

आगामी दिनों में संभावित जल संकट को देखते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर 2026 को विकासखंड पेटलावद के सेक्टर करवड अंतर्गत पांच ग्राम पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटीगेहडी, करवड़, घुघरी,हनुमंतिया और गोदड़िया में शासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल संचय तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल में “जल है तो कल है” के संदेश के साथ कम वर्षा की स्थिति में जल का समुचित उपयोग कर बेहतर फसल उत्पादन करने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के विचार एवं सुझाव प्राप्त कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण की सामूहिक शपथ लेकर पानी की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प लिया।

इन चौपाल बैठकों में जन अभियान परिषद की टीम, ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्रामीणजन, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मेंटर, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, विद्यार्थी, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!