महा आरती के बाद गरबो की धूम, महिलाएं यूवतिया बालिकओ ने किया गरबा श्रद्धालुओं को बाटी जा रही महाप्रसादी रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंच रहे हैं युवाजन।


सारंगी@संजय उपाध्याय
शारदीय नवरात्रि में बस स्टैंड माताजी मंदिर परिसर में गरबा महोत्सव की धुम है सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में महिलाएं, यूवतिया और युवा रोज गरबा करने पहुंच रहे हैं रंग-बिरंगे परिधानों से सजे प्रतिभागी डीजे की धुन पर कदमताल कर गरबो का आनंद ले रहे हैं पारंपरिक गरबा गीतों पर देर रात तक पंडाल में रौनक बनी रहती है
नवरात्रि पर्व को लेकर समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षित रोशनी और सजावट से सजाया गया है संगीत की धुनो पर गरबो की सामूहिक प्रस्तुतियां आयोजन का मुख्य आकर्षण है गरबा देखने और इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मां के भक्त पहुंच रहे हैं
सार्वजनिक नवदुर्गा समिति के नेतृत्व में वरिष्ठ और युवा सदस्य आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे हैं श्रद्धालुओं को महाप्रसादी में फ़रियाली खिचड़ी वितरित की जा रही है नवरात्रि मैं आयोजन के जरिए युवाओं को अपनी परंपरा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है साथ ही सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
भैरवनाथ बस स्टैंड पर भी नवरात्रि पर्व बड़े उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है यहां पर माता जी की घट स्थापना की गई प्रतिदिन रात में आरती उतारकर देर रात तक गरबे खेले जा रहे हैं यहां पर भी गरबा समिति के युवा सदस्यों ने गरबा पांडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया है समिति के सदस्यों ने सभी मां के भक्तों से निवेदन किया है गरबा पांडाल में पधारकर इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाएं
पुलिस चौकी प्रभारी दीपक देवेरे अपने स्टाफ के साथ लगातार गरबा स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।




