हरीनगर में मां अंबे की आराधना के साथ गरबे की धूम।

हरिनगर@मुकेश परमार
हरीनगर में आज नवरात्रि का पांचवा गरबे में गरबे खेलने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी मां अंबे की आराधना के साथ गरबे की धूम मची हुई है हरी नगर के सजे आकर्षण पंडाल में ढोल की थाप और गुजराती गरबो पर बालिकाएं महिला और युवा गरबा कर रहे हैं गरबा खेलने से पहले मां अंबे की महा आरती के बाद शुरू होने वाला गरबा देर रात तक जारी रहता है आकर्षक सजावट और रोशनी से सजे पंडाल में गरबे के विशेष आयोजन किया जा रहे हैं पारंपरिक अनुसार गरबा करते पंडाल में छोटी-छोटी बालिकाओं से लेकर महिला युवा पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं गुजराती कलाकारों द्वारा गुजराती व हिंदी गाने पर गरबा पांडाल में प्रस्तुति दे रहे नवरात्रि के चलते पूरा ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
नवदुर्गा मित्र मंडल गरबा आयोजन समिति में कई प्रकार के गिफ्ट प्रसादी रूप में भेंट कर रहे है और नवरात्रि के चलते गरबा पांडाल में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी सतर्क है।




