Uncategorized

कलेक्टर ने किया रायपुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

रायपुरिया@राजेश राठौड़

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने रायपुरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण व्यवस्था, स्टाफ एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। साथ ही शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप भूरिया एवं डॉ. ऋषिराज काग से स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसी तरह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रितिका पाटीदार, बीएमओ डॉ. अंतिम सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!