Uncategorized

वार्ड 9 की सड़क पर भूमि पूजन, सरपंच नदारद,……. पंचायत की राजनीति पर उठे सवाल। धरना-प्रदर्शन से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र तक… पंच सत्यनारायण ठाकुर के संघर्ष के बाद सड़क को मिली मंजूरी, अब निर्माण पर टिकी निगाहें।

बामनिया@जितेंद्र बैरागी।

आखिरकार वार्ड क्रमांक 9 की सोसाइटी वाली गली में सीसी रोड निर्माण का रास्ता साफ हो गया। शनिवार को बामनिया-पेटलावद मुख्य मार्ग से राम मंदिर तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया गया। लेकिन विकास की इस शुरुआत के बीच एक सवाल ऐसा भी उठा, जिसने पूरे आयोजन को चर्चा में ला दिया.. ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक सरपंच आखिर गैर मौजूद क्यों रहे?।

रोड निर्माण की मंजूरी के लिए वार्ड क्रमांक 9 के पंच सत्यनारायण ठाकुर ने लंबे संघर्ष का दावा किया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया, ग्राम पंचायत में कई बार प्रस्ताव रखे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी समस्या से अवगत कराया। आखिरकार प्रयास सफल हुए और अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। भूमि पूजन के दौरान वार्ड पंच सत्यनारायण ठाकुर, अजय जैन, इस्माइल कुरैशी सहित अन्य रहवासी उपस्थित रहे।

सरपंच की गैरमौजूदगी चर्चा में

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामनिया के सरपंच की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। पंचायत के प्रथम नागरिक की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी या सूचना मिलने के बावजूद वे शामिल नहीं हुए? हालांकि, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अब देखना यह होगा कि सीसी रोड का निर्माण समय पर पूरा होता है या फिर यह मामला किसी राजनीतिक खींचतान में उलझता है। फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होगा और आवागमन सुगम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!