Uncategorized
दशहरे के पावन पर्व पर सारंगी चौकी पर हुआ शस्त्र पूजन।


सारंगी@संजय उपाध्याय
विजयादशमी दशहरे के शुभ अवसर पर सारंगी पुलिस चौकी पर परम्परागत शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
चौकी प्रभारी दीपक राव दैवरे ने विधि-विधान से पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन किया गया उन्होंने पुलिस के शस्त्र, वाहन और चौकी परिसर में विराजित मशीनरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और अपराध मुक्त क्षेत्र की कामना की शस्त्र पूजन हिंदू धर्म में शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है पुलिस विभाग में यह परम्परा है की दशहरे के दिन अपने शस्त्रों की पूजा कर कर्तव्य पथ पर सच्ची निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया जाता है।
इस अवसर पर सारंगी चौकी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने नगर वासियों एवं एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं पूजन के बाद आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।




