करवा चौथ : सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत ,मांगी अखंड सौभाग्य की मन्नत……………दिन भर निर्जला उपवास कर सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने की चंद्रदेव की पूजा एवं आराधना


सारंगी@संजय उपाध्याय
सुहागिन महिलाओं के लिए सभी व्रत में खास करवा चौथ पर्व गुरुवार को हरसोउल्लास से मनाया गया सुहागिन महिलाओं ने चंद्रमा की पूजा कर आरती उतारी, गणेश जी की पूजा कर व्रत की रस्म अदायगी की सुहागिन महिलाएं दिन भर भूखे प्यासे रहकर व्रतधारी एवं सोलह श्रृंगार से सजी-धजी महिलाओं ने करवे का पूजन कर अपने पति के पैर छूकर व्रत खोला इससे पहले दिन में बाजार में महिलाओं की भीड़ दुकानों पर नजर आई महिलाओं ने करवा चौथ व्रत के लिए सोलह श्रृंगार किया और ब्यूटी पार्लर जाकर मेकअप करवाया हाथों में मेहंदी रचाई और बाजार से साड़ियां आभूषण भी खरीदे व्रत कथा पड़ी और सुनी गई कुछ जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से चांद के दीदार किया चांद निकला तो करवे के साथ चंद्रमा और पति का पूजन अर्चन कर व्रत का पारायण किया महिलाओं में करवा चौथ व्रत के लिए विशेष उत्साह देखा गया।




