स्वामित्व योजना के तहत रायपुरिया में 101 रजिस्ट्रियां बनीं, तहसील में सबसे आगे….

रायपुरिया@राजेश राठौड़
पेटलावद तहसील के रायपुरिया ग्राम पंचायत में स्वामित्व योजना के तहत अब तक 101 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं। हल्का नंबर 59 के पटवारी रामलाल भाबर ने बताया कि पेटलावद तहसील में स्वामित्व योजना के तहत कुल 20,423 रजिस्ट्रियां बनाई जानी हैं। इनमें रायपुरिया ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 1,214 रजिस्ट्रियां प्रस्तावित हैं।
पटवारी रामलाल भाबर के अनुसार वे सुबह 7 बजे से राजस्व कार्यालय पहुंचकर देर रात तक रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। रायपुरिया में अभी तक 101 रजिस्ट्रियां बन चुकी हैं, जो तहसील में सर्वाधिक बताई जा रही हैं।
उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपनी रजिस्ट्री बनवाने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्व कार्यालय पहुंचें, ताकि उन्हें शासन की योजना का लाभ मिल सके।




