Uncategorized

रायपुरिया में आगामी त्योहारों को लेकर निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर।

रायपुरिया@राजेश राठौड़

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशों और एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों—नवरात्रि, दशहरा और दीपावली—को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
थाना प्रभारी गीता जाटव के नेतृत्व में आसपास के थानों के पुलिस बल ने रायपुरिया में मार्च किया। इस दौरान पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर बनी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सभी पर्व आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!