रायपुरिया

रायपुरिया में 31वें वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा नवरात्रि महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में….

रायपुरिया@राजेश राठौड़

माता रानी के स्वागत और नवरात्रि महोत्सव को लेकर नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल सजाने से लेकर लाइट डेकोरेशन तक का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंडल के तत्वावधान में इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

रविवार सुबह 8 बजे साईं मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा ढोल-धमाकों के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद झाबुआ चौराहे पर स्थित पानी की टंकी के पास विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहेंगे। प्रतिदिन शाम को डांडिया रास का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आकर्षक विद्युत सज्जा और सुसज्जित पंडाल महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा लगातार 31 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और माता रानी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!