झाबुआ

धनतेरस पर जिले के चयनित ग्रामों में स्वामित्व योजना अंतर्गत भूखंडों के पंजीयन का होगा विशेष कार्यक्रम,,,,कलेक्टर डॉ. भरसट के निर्देशन में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश….

पेटलावद, मेघनगर एवं राणापुर तहसील के चयनित ग्रामों में हितग्राहियों को मिलेगा स्वामित्व अधिकार अभिलेख...

झाबुआ डेस्क। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर 06 नवम्बर 2026 को झाबुआ जिले के चयनित ग्रामों में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के भू-स्वामियों को उनके भूखंडों का विधिवत स्वामित्व अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले की तहसील पेटलावद के ग्राम गोपालपुरा, तहसील मेघनगर के ग्राम सजेली सुरजी मोगजी साथ तथा तहसील राणापुर के ग्राम वगई छोटी को विशेष कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। इन ग्रामों में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार अभिलेख प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर डॉ. भरसट के निर्देशन में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को चयनित ग्रामों में लंबित पंजीयन कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत भू-स्वामियों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान करना, भूमि संबंधी अभिलेखों को व्यवस्थित करना तथा संपत्ति के स्वामित्व को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति का विधिवत अभिलेख उपलब्ध होने से संपत्ति संबंधी विवादों के निराकरण एवं आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!