Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
झाबुआ

हिंदू जागरण मंच द्वारा गणेश पंडालों में आज लिया जाएगा गौरक्षा संकल्प,,,जिले के 200 से अधिक सार्वजनिक गणेश पंडालों में होगा आयोजन…

झाबुआ डेस्क। हिंदू जागरण मंच, जिला झाबुआ द्वारा गौमाता की रक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिलेभर में गौरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मंच के अनुसार, जिले के 200 से अधिक सार्वजनिक गणेश पंडालों में सायंकालीन गणेश आरती के समय श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश को साक्षी मानकर गौमाता की रक्षा, सम्मान एवं सेवा का संकल्प लिया जाएगा।

आयोजकों ने जिले के सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से अपने निकटतम सार्वजनिक गणेश पंडाल में पहुंचकर इस संकल्प कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

स्थान: जिले के प्रमुख सार्वजनिक गणेश पंडाल
समय: सायंकालीन गणेश आरती के समय

हिंदू जागरण मंच जिला झाबुआ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य गौमाता के प्रति समाज में सम्मान और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!