Uncategorized

नवदुर्गा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, इंदौर के कलाकारों ने शिव तांडव और महाकाली नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति।

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

शिव तांडव और महाकाली तांडव नृत्य ने बांधा समां, माता के भजनों पर देर रात तक गरबा और डांडिया रास में झूमे भक्तजननवदुर्गा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, इंदौर के कलाकारों ने शिव तांडव और महाकाली तांडव की दी मनमोहक प्रस्तुति

शिव तांडव और महाकाली तांडव नृत्य ने बांधा समां, माता के भजनों पर देर रात तक गरबा और डांडिया रास में झूमे भक्तजन

नगर के झाबुआ चौराहे पर नवदुर्गा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित गरबा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति के रंग में रंगे गरबा पंडाल में प्रतिदिन भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर गरबा एवं डांडिया रास का आनंद ले रहे हैं। आकर्षक विद्युत सजावट और मनमोहक पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

गरबा महोत्सव के दौरान इंदौर से आए कलाकारों द्वारा शिव तांडव एवं महाकाली तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की प्रभावशाली नृत्य कला और आकर्षक वेशभूषा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन विशेष प्रस्तुतियों को देखने के लिए पंडाल में भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिव तांडव और महाकाली नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे गरबा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं, जैसे-जैसे शाम ढलती है, वैसे-वैसे गरबा पंडाल में माता के भक्तों की संख्या बढ़ती जाती है। माता के सुमधुर भजनों और गरबा गीतों की धुन पर युवक-युवतियां, महिलाएं एवं बच्चे पारंपरिक गरबा और डांडिया रास खेलते नजर आते हैं। पूरा पंडाल मां नवदुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई देता है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ माता की आराधना करते हुए गरबा महोत्सव में सहभागिता कर रहे हैं।

नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा गरबा पंडाल की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आकर्षक सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य विद्युत साज-सज्जा रात के समय पंडाल की सुंदरता को और बढ़ा देती है। आयोजन को लेकर मंडल के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह गरबा महोत्सव रायपुरिया में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बनता जा रहा है। प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तों का उत्साह आयोजन की लोकप्रियता को दर्शा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!