Uncategorized
बामनिया-अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत।


बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया और अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु पिता भूरा, जाति मचार, निवासी कुड़वास, थाना रायपुरिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर बामनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।



