मेघनगर/बामनिया@मुकेश सोलंकी/जीतू वैरागी
झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र में बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मेघनगर, बामनिया एवं रतलाम क्षेत्र तक सूचना पहुंचने के बाद संबंधित विभाग अलर्ट हो गए हैं।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया है। वहीं प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!