बामनिया@जितेंद्र बैरागी
ग्राम नरेला निवासी अमर सिंह पिता भुड़ा वसुनिया बामनिया से रतलाम जाने के लिए डेमू ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले उन्हें सीट पर एक लावारिस मोबाइल दिखाई दिया। आसपास तलाश करने पर मोबाइल का मालिक नहीं मिला, तो उन्होंने मोबाइल अपने पास सुरक्षित रखा और उसे चालू रखा। मोबाइल पर फोन आने पर अमर सिंह ने संबंधित व्यक्ति को बामनिया रेलवे चौकी बुलाया और रेलवे पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल उसके मालिक को सौंप दिया। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिसकर्मियों और विधायक प्रतिनिधि गुड्डू मुनिया ने अमर सिंह की ईमानदारी की सराहना की।
रेलवे पुलिस ने अपील की है कि ट्रेन या रेलवे परिसर में कोई भी लावारिस वस्तु मिलने पर उसे अपने पास रखने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!