Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

मन्नतों के राजा मेघनगर के दरबार में गूंजे बच्चों के भजन,ज़बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने की भगवान श्री गणेश की आरती, भजनों की दी मनमोहक प्रस्तुति….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर में आयोजित 15वें गणेश महोत्सव के अंतर्गत मन्नतों के राजा के दरबार में सोमवार को शहर के स्कूली बच्चों का विशेष आगमन हुआ। बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं आरती के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर एवं सेंट्रनोल्ड इंग्लिश मीडियम मेघनगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और विभिन्न भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

इस अवसर पर धार्मिक भावना को दर्शाते हुए यह श्लोक भी गूंजा—

“विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्॥”

आयोजन समिति की ओर से सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पानी की बोतल एवं प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों में भी भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं आरती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति ने कहा कि बच्चों में संस्कार, संस्कृति और धार्मिक आस्था का भाव जागृत करना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है। बच्चों की सहभागिता से गणेश महोत्सव की रौनक और भी बढ़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!