Uncategorized

हरीनगर के मां अंबे मंदिर पर हवन-पूजन संपन्न, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना……………दुर्गा मित्र मंडल के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन, महाआरती के बाद प्रसादी वितरित।

हरीनगर@मुकेश परमार

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन हरी नगर स्थित मां अंबे मंदिर पर दुर्गा मित्र मंडल द्वारा हवन-पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

हवन कार्यक्रम में पंडित प्रवीण भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन संपन्न करवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

हवन संपन्न होने के पश्चात मां अंबे की महाआरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। हवन कुंड में बैठकर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुजी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!