मेघनगर

बालवास में दर्द नाक हादसा जर्जर दीवार गिरने से 19 वर्ष बालक की मौत….

हरीनगर@मुकेश परमार

हरीनगर के पास ग्राम बलवासा में जर्जर भवन गिरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया गुरुवार को पुराने भवन की दीवार अचानक गिरने से 19 वर्ष मजदूर टीकू कटारा की मौत हो गई दाहोद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा ग्राम बाल वास शासकीय नवीन बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य चल रहा था निर्माण के लिए पुराने भवन को तोड़ा जा रहा था इस दौरान एक दीवार के पास काम कर रहा मजदूर टीकू कटरा मलबे की चपेट में आ गया हादसे के बाद गंभीर रूप से घर मजदूर को तत्काल दाहोद ले जाने की कोशिश की गई रास्ते में ही दम तोड़ दिया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई ग्रामीणों गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भवन को गिरते समय सुरक्षा मानको का ध्यान नहीं रखा ग्रामीणों द्वारा कहा गया की इंजीनियर संजय जैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है परिवार के लिए यह हादसा गहरा दुख लेकर आया है अब यह सवाल है कि युवा मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन

वही बालवासा सरपंच का कहना है निर्माण कार्य गुजरात के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था उनके अनुसार ग्राम पंचायत को ना तो पुराने भवन गिरने की सूचना है ना ही भवन का डिस्मेंटल करने की अनुमति है सरपंच के इस बयान के बाद भवन गिरने की प्रक्रिया और संबंधित अनुमतियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!