बामनिया@मुकेश सोलंकी
रेलवे स्पेशल गेट नंबर 72 पर इन दिनों रात के समय फाटक के दोनों ओर अंधेरा पसरा रहता है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान बाइक सवारों सहित अन्य वाहन चालकों को फाटक खुलने तक वहीं रुकना पड़ता है। रात में यहां कोई वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में अंधेरा लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में कालू अग्रवाल के साथ जानलेवा हमला और लूट की घटना हो चुकी है। बताया जाता है कि आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। ऐसे में रेलवे फाटक के दोनों ओर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक के दोनों ओर लगी खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाए, ताकि रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा मिल सके।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!