थांदला

धामनी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक का पैर कटा,,,,राइडर बनने के चक्कर में गंवाई जिंदगी भर की खुशी…

थांदला@उमेश पाटीदार

थांदला-धामनी मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 108 को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल युवक को थांदला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक काफी तेज रफ्तार में था और बाइक को लहराते हुए चला रहा था। आजकल के बच्चे खुद को राइडर समझकर बाइक चलाते हैं न हेलमेट पहनते हैं और न ही बाइक पर कंट्रोल रख पाते हैं, जिसका नतीजा ऐसे खौफनाक हादसों के रूप में सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!