श्री श्रृंगेश्वर महादेव का नाग पंचमी के पावन पर्व पर किया अलौकिक श्रृंगार,,सावन माह के तीसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का जनसैलाब…

झकनावदा@नारायण राठौड़
सावन माह के तीसरे सोमवार ओर नाग पंचमी पर्व पर श्री श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया ।
नगर सहित अंचल के अन्य शिवालयों में प्रातःकाल से ही भक्तों द्वारा नाग देवता की पूजन अर्चन कर दुग्धाभिषेक कर अपने परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं की गई ।
नगर के युवा होनहार ओर श्रृंगेश्वर धाम मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार
सावन मास के तीसरे सोमवार ओर नाग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य पर अतिप्राचीन सुप्रसिद्ध धाम श्री श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर नगर के युवा द्वारा बाबा महाकाल का अलौकिक मनमोहित शृंगार किया गया जिसमें शिवलिंग ऊपर नाग देवता की अतिसुंदर आकृति बना कर सुंदर रूप दिया गया जो सब को अपनी ओर आकर्षित कर रहा। श्रृंगार करने वाले कलाकारों की सभी ने की सराहना।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस अति मनमोहक श्रृंगार में धाम के पुजारी और महाकाल के परम भक्त संतोष गिरी महाराज, विशेष कलाकार आर्यन मिस्त्री, शुभम कोटड़िया,विनायक वैरागी, हेमेंद्र राठौड़, गोलू लोहार।





