झकनावदा

राजेश काॅसवा बने झाबुआ जिला विद्युत सलाहकार समिति के जिला सदस्य,,राजेश काॅसवा को जिला विद्युत सलाहकार समिति का सदस्य बनने पर नगर में खुशी की लहर…

#Jhabuahulchul

इष्ट मित्रों ने मुंह मीठा कराकर भाजपा संगठन का माना आभार..

झकनावदा@नारायण राठौड़

नगर के भारतीय जनता का पार्टी के कर्मठ व पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित होने वाले पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा को मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में गठित जिला विद्युत सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। नियुक्ति होने पर भाजपा कार्यकर्त्ता और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। राजेश काॅसवा झकनावदा को जिला विद्युत सलाहकार समिति का सदस्य बनने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर,भाजपा कार्यकर्ता फकीरचंद माली, भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी,वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भूपेंद्रसिंह सेमलिया,वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल जैन, शैतानमल कुमठ, राजेंद्र कुमार मिस्त्री, नारायण पटेल, नरेन्द्र कुमार कोठारी, प्रदीप बोराना, पत्रकार हरीश राठौड़, नारायण राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बैरागी आदि ने मुंह मीठा करवाकर नवीन दायित्व मिलने पर राजेश काॅसवा को बहुत बहुत बधाई दी एवं संगठन का आभार व्यक्त किया ।

नवीन दायित्व मिलने पर राजेश काॅसवा द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री कुँवर विजय शाह,माननीय कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय भानु भूरिया एंव भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!