मेघनगर
किसानों का धरना प्रदर्शन, तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त,,,क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया पहुंचे धरना स्थल पर, विधायक का सरकार पर बड़ा आरोप किसान राजस्थान राज्य से महंगा खाद लेने को मजबूर…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
झाबुआ जिले में लगातार खाद की किल्लत होने से किसान चिंतित है आज झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद में सैकड़ो किसानों ने खाद की दुकान पर धरना प्रदर्शन करते हुवे कहा कि हम किसानों को लगातार रबी के सीजन खाद की किल्लत हो रही है समय पर खाद नहीं मिल रहा है किसानों का धरना प्रदर्शन जैसे ही थांदला विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक को किसानों के धरना प्रदर्शन की बात मालूम पड़ी वह सीधे किसानों के बीच पहुंचे केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों हुए उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है किसान पड़ोसी राज्य राजस्थान से 700 से 800 के बीच में यूरिया खाद और डीएपी खाद 1800 रूपये लाने को मजबूर हैं वहीं किसानों का बड़ा आरोप है कि हम को महंगे भाव में खाद खरीदा जा रहा है वहीं जब मेघनगर तहसील के तहसीलदार किसानों के धरना प्रदर्शन पर पहुंचे तो उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद की कोई किल्लत नहीं है आपको अब खाद की कोई समस्या नहीं होगी , वही तहसीलदार ने बताया की सरकार की और से दो दिनों के लिए खाद की बिक्री पर रोक लगाई थी जो आज हटाली गई है तहसीलदार के आश्वासन के पश्चात किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।





