हर घर तिरंगा…घर घर तिरंगा,,तिरंगा मय हुआ नगर,,,नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा….

झकनावदा@नारायण राठौड़
12 अगस्त बुधवार को झकनावदा नगर में हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का श्री गणेश शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ। इस भव्य तिरंगा यात्रा में नगर की सम्माननीय जनता, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक , विद्यालय परिवार आदि ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर गगनभेदी देश भक्ति नारों जैसे भारत माता की जय… वंदे मातरम्…ये आन तिरंगा है …मेरी जान तिरंगा है जैसे गगन भेदी नारो से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया ओर इसी के साथ अपनी अपनी देशभक्ति में मग्न हो कर जय घोष लगाए।
इस भव्य तिरंगा यात्रा का श्री गणेश सुबह 11 बजे पीएम श्री विद्यालय से होते हुवे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर विद्यालय परिसर के पास गणेश मंदिर प्रांगण में समापन हुआ।
इस भव्य तिरंगा यात्रा में नगर की आम जनता, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बच्चों और युवाओं ने भी तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत बनाने तथा देशहित में सदैव अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस भव्य तिरंगा यात्रा ने झकनावदा नगर में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, अजय वास्केल, बाथूभाई,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार, भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, पालक संघ अध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी,पूर्व पालक संघ अध्यक्ष फकीर चंद माली , जनपद सदस्य कालुसिंह निनामा, नवनिर्वाचित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष लालचंद पाटीदार,धतुरिया सरपंच कैलाश निनामा, श्री मति मोना कमल कालिया, प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, हेमेंद्र कुमार जोशी,एवं स्कूल स्टाफ,चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया व चौकी स्टाफ आदि ने इस भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता की ओर इस आयोजन को सफल बनाया।





