Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
झकनावदा

पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे हुआ बाल केबिनेट का गठन,,,प्रधान मंत्री के पद पर चुने गए स्वास्तिक राठौड़…!

झकनावदा@नारायण राठौड़

नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे बाल संसद ( बाल केबिनेट) का गठन किया गया । संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया के परामर्श ओर सभी बच्चो की सहमति से प्रधानमंत्री पद पर स्वास्तिक राठौड़ को नियुक्त किया गया एवं प्राचार्य के द्वारा माला पहनाकर स्वस्तिक नारायण राठौड़ को प्रधानमंत्री पद का प्रभार दिया गया।

बाल कैबिनेट का गठन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों ,आत्म विश्वास को बढ़ावा देने और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने के लिया किया जाता है ।

*बाल कैबिनेट की चयन प्रक्रिया इस प्रकार*

विद्यालय के सभी बच्चे की एक सभा बुलाई जाती हैं जिसमें शिक्षक और बच्चे की सहमतिं से नेतृत्व गुण कारी वाले छात्र ओर एक छात्रा को प्रधानमंत्री ओर उप प्रधान मंत्री चुना जाता है जिसमें छात्र ओर छात्रा को बराबर पद दिए जाते है।

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा के बाल संसद इस प्रकार

प्रधान मंत्री
उप प्रधान मंत्री
शिक्षा मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री
पर्यावरण मंत्री
सांस्कृतिक मंत्री
खेल मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!