खवासा

कलमकारों का कारवां, एकजुटता की नई पहचान! जिला प्रेस क्लब झाबुआ ने संगठन विस्तार के साथ भरी नई हुंकार,,,वरिष्ठों का अनुभव, युवाओं का जोश और पत्रकार हितों का संकल्प,,,अध्यक्ष भूपेंद्र गौर एवं सचिव उमेश चौहान ने घोषित की विस्तारित कार्यकारिणी….

झाबुआ@आयुष पाटीदार

जिले में पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों को नई दिशा देने की दिशा में जिला प्रेस क्लब झाबुआ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला प्रेस क्लब की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले में संगठित पत्रकारिता को मजबूत बनाने की दिशा में नए अध्याय का आगाज हुआ है।

पिछले दिनों आयोजित जिला प्रेस क्लब की विशेष बैठक के बाद क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र गौर एवं सचिव उमेश चौहान ने वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के सदस्यों से विस्तृत विचार-विमर्श एवं आपसी परामर्श के पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस विस्तारित कार्यकारिणी में जिले के अनुभवी, सक्रिय और वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन को जिले में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना, पत्रकारिता की गरिमा एवं विश्वसनीयता को बनाए रखना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ सामने लाना है।

अनुभवी पत्रकारों को सौंपी संगठन की कमान

जिला प्रेस क्लब झाबुआ की नई कार्यकारिणी में संरक्षक, परामर्शदाता, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में निम्नानुसार पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

संरक्षक मंडल में दौलत भावसार, अहद खान, निलेश भानपुरिया, संदीप जैन एवं महेश राठौर को शामिल किया गया है।

परामर्शदाता के रूप में मनोज अरोरा, साबिर मंसूरी, मनोज जानी, संजय बैरागी एवं मयंक बाफना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री के पद पर पियूष गादिया एवं दशरथसिंह कट्ठा को नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर संजय लोढ़ा, राकेश पोद्दार, सलीम हुसैन, अमित शर्मा एवं मुकेश सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष के रूप में मुजम्मिल खान लाला तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में पंकज मालवीय को नियुक्त किया गया है।

सह सचिव के पद पर दिलीप मालवीय, अजय भूरिया, पुनीत जोशी, सुरेश परिहार, अमितसिंह जादौन एवं जावेद खान (थांदला) को शामिल किया गया है।

कार्यालय मंत्री के रूप में राजेन्द्रसिंह राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रेस क्लब की विस्तारित टीम में इन्हें किया शामिल

जिला प्रेस क्लब की विस्तारित कार्यकारिणी में निकलेश डामोर, राज सोलंकी, राधेश्याम पटेल, मुकेश जैन, बाबू यश चौहान, ऋतिक विश्वकर्मा, हरीश यादव, प्रवीन सोनी, मनीष साह, आफताब कुरैशी, रिंकू रूनवाल, अलिअजगर बोहरा, सुनील डाबी, भूपेंद्र बर्ममंडलिया, ओम प्रकाश सोलंकी, प्रकाश पड़ियार, जिलेश विश्वकर्मा एवं जावेद खान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रेस क्लब झाबुआ की नई कार्यकारिणी का गठन केवल पदों के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में पत्रकारों को एक मजबूत साझा मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन का प्रयास रहेगा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाए, उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा की जाए तथा पत्रकारिता की निष्पक्षता, गरिमा और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर एकजुट होकर कार्य करेंगे। संगठन में वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव और युवा पत्रकारों की ऊर्जा का समन्वय जिले में पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जल्द तैयार होगी संगठन की आगामी कार्ययोजना

जिला प्रेस क्लब झाबुआ द्वारा आगामी दिनों में संगठन की विस्तृत कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन का विस्तार, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले के पत्रकारों में संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। जिला प्रेस क्लब की यह पहल जिले में पत्रकारों की सामूहिक शक्ति को संगठित करने, उनकी आवाज को बुलंद करने और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!