सारंगी

सारंगी में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती,,,बैंड-बाजे की धुन पर निकली भव्य शोभायात्रा…

नारी शक्ति ने की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना।

सारंगी@संजय उपाध्याय

देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सारंगी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई जयंती के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला से बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में नारी शक्ति सहित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा पाटीदार धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंची यहां सर्वप्रथम नारी शक्ति द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों एवं महिलाओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!