Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा

पंचायत भवन और सांदीपनि विद्यालय में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस,,,दीपों से साकार हुआ भारत का मानचित्र और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प….

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खवासा में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम पंचायत भवन खवासा में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। पंचायत भवन परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

पंचायत भवन में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, पंचगण, पंचायत के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1008 दीप प्रज्वलित कर भारत के मानचित्र के साथ ‘विकसित भारत 2047’ की आकर्षक आकृति बनाई। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा और वातावरण उत्साह एवं देशभक्ति से भर गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए अपना योगदान देने का प्रण लिया। दीपोत्सव के माध्यम से देश की प्रगति, विकास और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा, जनपद उपाध्यक्ष माया देवी प्रेमसिंह चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमल चावड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री कमल पाटीदार, रामसिंह पालरा, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद चौहान, शैतानमल लोहार, मीडिया सदस्य अक्षय चौहान, सोशल मीडिया सदस्य पवन पाटीदार, विद्यालय प्राचार्य योगेश मोदी सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!