Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया@उमेश पाटीदार
ग्राम पंचायत परवलिया में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सरपंच दीमा सिंगाड़ ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्र हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक वाचन और पारदर्शिता लाना था। ग्राम सभा में पंचायत सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम परवलिया के लिए आई 944 मकानों की सूची को पढ़कर सुनाया गया। सरपंच दीमा सिंगाड़ ने बताया कि शासन से हमें 944 मकानों की स्वीकृति मिली है। ग्राम सभा में पंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सूची को पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाए ताकि सभी लोग देख सकें। सूची में नाम आने से कई हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा कि कच्चे घरों में रहने की दिक्कत अब दूर होगी। सभा के अंत में सरपंच ने सभी से स्वच्छता, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करी.
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!