रायपुरिया
गड़ावदिया धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी की पेटलावद आते समय अचानक तबियत बिगड़ी, पुलिस ने समय पर पहुँचाया अस्पताल….

रायपुरिया@राजेश राठौड़
गड़ावदिया धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी के स्वास्थ्य को लेकर बुधवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई। पंडित बैरागी अपनी फोर व्हीलर से पेटलावद की तरफ आ रहे थे, तभी गंगाखेड़ी के नागणेचा धाम के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। अचानक तबियत बिगड़ने और सीने में दर्द के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सड़क से नीचे उतर गया।
पुलिस की तत्परता से टला बड़ा संकट
घटना की सूचना मिलते ही करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत बिना देरी किए तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया और गुरुजी को मौके पर सहायता पहुँचाकर सुरक्षित रूप से उपचार के लिए रवाना किया।
रायपुरिया में हुआ प्राथमिक उपचार
समय पर मिली सहायता और त्वरित कार्रवाई के चलते पंडित श्रीधर बैरागी को तुरंत रायपुरिया पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत यह रही कि समय पर चिकित्सा सहायता और पुलिस की मदद मिलने से स्थिति नियंत्रण में है और गुरुजी अब खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद उनके शिष्यों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। वहीं पंडित जी ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

