Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया

परवलिया के मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन, 60 भक्तों ने किया था पूरे श्रावण मास उपवास…

परवलिया@उमेश पाटीदार 

पवित्र श्रावण मास के समापन अवसर पर ग्राम परवलिया स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर आज भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी योगी श्री केशवनाथ जी महाराज ने बताया कि श्रावण के पवित्र माह में 60 शिव भक्तों द्वारा पूरे माह उपवास रखा गया था। आज उपवास के पूर्ण होने पर सभी भक्तों द्वारा मिलकर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!