सारंगी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत श्री बालकृष्ण जी नागर करेंगे अमृत वर्षा…

सारंगी@संजय उपाध्याय
ग्राम सारंगी में धर्म और भक्ति का अद्भुत संगम होने जा रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ *31 अगस्त से होगा और 6 सितंबर तक* प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का समय *दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक* निर्धारित किया गया है।
इस पावन कथा के व्यासपीठ पर *अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता संत श्री बालकृष्ण जी नागर* विराजमान होंगे, जो अपनी मधुर वाणी से भक्तों को श्रीमद् भागवत के रहस्यों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनाएंगे।
कथा के मुख्य यजमान स्वर्गीय शंभूलाल जी पटेल पुत्र बाबूलाल पाटीदार (अध्यापक) ग्राम सारंगी वाले परिवार के द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने की अपील की है। जो भक्त किसी कारणवश कथा स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए कथा का लाइव प्रसारण गुरुदेव के यूट्यूब चैनल “अंतरराष्ट्रीय संत श्री बालकृष्ण जी नागर” एवं “श्री जी भक्ति टीवी” पर* किया जाएगा।
कथा स्थल – लक्ष्मी नारायण मंदिर, ग्राम सारंगी, पेटलावद, जिला झाबुआ।




