परवलिया
परवलिया में बाबा रामदेव पैदल यात्रियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत…

परवलिया@उमेश पाटीदार
बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों के जत्थे का आज ग्राम परवलिया में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा आज सुबह इटावा-मोरझरी से प्रारंभ हुई थी, जो परवलिया नगर से होते हुए बाबा रामदेवरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान लगभग 400 से अधिक श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति अपार उत्साह देखने को मिला। परवलिया में थांदला मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर तथा फलाहार वितरित कर स्वागत किया गया। “जय बाबा री” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से थांदला मंडल अध्यक्ष कुशाल सिंगाड़, उपसरपंच पूरन पाटीदार, युवा मोर्चा तहसील उपाध्यक्ष दीपक पाटीदार, नाहटिया बाबेरिया, दीपक बहुगुणा, प्रवीण बहुगुणा, डॉ. श्रवण पाटीदार, विपिन गरवाल, बंटी बाबेरिया सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




