Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया

पीपल खुटा धाम से परवलिया तक निकली महाकाल भक्त मंडल की छठवीं भव्य कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में हुआ महाजलाभिषेक…

परवलिया@उमेश पाटीदार

सावन के पावन सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में ग्राम परवलिया के भक्तों द्वारा पीपल खुटा धाम से परवलिया तक छठवीं भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जो श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत पीपल खुटा धाम से विधि-विधान और डमरू-शंखनाद के साथ हुई। कावड़िए भगवा वस्त्र धारण कर “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पहला पड़ाव स्वयंभू माता मंदिर देवगढ़ रहा। यहां सभी कावड़ियों ने माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसादी का वितरण भी किया गया। भजन-कीर्तन के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देवगढ़ से यात्रा पुनः परवलिया नगर पहुंची, जहां शिव मंदिर में कावड़ियों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद महा आरती कर प्रदेश में सुख-शांति और अच्छी बारिश की कामना की गई। आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा पिछले 6 वर्षों से लगातार सावन के सोमवार को निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य गांव में धार्मिक एकता बनाए रखना और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और मंडल के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!